भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं पशुपालकों के पशु धन का बीमा करने के लिए राज्य सरकार की और से चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की तीसरी बार तिथि बढ़ानी पड़ी है। क्योंकि अभी तक लक्ष्य की तुलना में प्रदेश में 66 फीसदी पशुओं का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है। प्रदेश में प्रथम चरण में 21 लाख पशुओं के बीमा का लक्ष्य तय किया गया है। अभी तक 13.94 लाख के ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 13 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। अब इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी तक बढ़ाई गई है। भास्कर ने प्रदेश के 41 जिलों के आंकड़े खंगाले तो सामने आया कि प्रदेश में आठ जिले ही ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित लक्ष्य से अधिक रजिस्ट्रेशन करवा दिए। इस मामले में प्रदेश में ब्यावर जिला 158.07 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कर टॉप पर है। वहीं सिरोही जिला महज 27.93 प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश सुरा ने बताया कि झुंझुनूं जिला 70.96% पशुओं के रजिस्ट्रेशन कर प्रदेश में 25वें पायदान पर है। जिले में 48100 पशुओं के पंजीयन का लक्ष्य था। अब तक 34134 यानी 70.96 फीसदी रजिस्ट्रेशन हो सके हैं। यहां सबसे ज्यादा 16736 गाय, 9112 भैंस, 5238 बकरी, 2835 भेड़ व 213 ऊंटों के बीमा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 बार बढ़ाई जा चुकी है। पशुपालकों को सबसे पहले 13 दिसंबर से 12 जनवरी तक का समय दिया था। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया था। लेकिन टारगेट आधा भी नहीं होने पर सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया। इस बार भी लक्ष्य की तुलना में पंजीयन करीब 60 प्रतिशत ही हुआ। ऐसे में अब योजना में रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 फरवरी कर दी गई है। > 48100 लक्ष्य > 16736 गाय > 9112 भैंस > 5238 बकरी > 2835 भेड़ > 213 ऊंट योजना के तहत पशुपालक मोबाइल एप, पोर्टल https://mmpby.rajast han.gov.in व ई-मित्र के माध्यम से बीमा रजिस्ट्रेशन करवाया सकता है। पशुपालकों को निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पशु के साथ फोटो व जनआधार कार्ड की जरूरत होगी। एक पशुपालक दो दुधारू गाय व भैंस या एक गाय-एक भैंस, 10 भेड़, 10 बकरी तथा एक ऊंट का बीमा करा सकता है। जिला लक्ष्य प्राप्ति प्रतिशतसिरोही 80250 22413 27.93बाड़मेर 112450 33488 29.78जैसलमेर 102300 32508 31.78पाली 150300 55830 37.15 जिला लक्ष्य पंजीयन प्रतिशतब्यावर 16300 25765 158.07बांसवाड़ा 36585 54844 149.91डूंगरपुर 37770 44034 116.80सलुंबर 21250 24476 115.18बूंदी 26800 30257 112.90कोटपुतली 20500 21922 106.94बारां 23940 25148 105.05कोटा 21000 21676 103.22


