चिकित्सक को धमकाने के विरोध में अरिस्दा के आह्वान पर डॉक्टरों का आज दो घंटे कार्य बहिष्कार

बाड़मेर जिले के सेडवा एसडीएम ने डॉक्टर से की थी अभद्रता भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं प्रदेश के सेडवा उपखंड अधिकारी द्वारा अस्पताल में चिकित्सक को धमकाने की घटना के विरोध में सोमवार को सेवारत चिकित्सक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। अरिस्दा के जिला अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार व महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका ने बताया कि सेडवा उपखंड अधिकारी ने एक फरवरी को ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. रामस्वरूप को धमकाया और अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। वहीं सेवारत चिकित्सक डॉ. रामस्वरूप को पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी भी दी गई। इस पूरी घटना को लेकर प्रदेश के सेवारत चिकित्सकों में गहरा आक्रोश है और वे आहत है। अरिस्दा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि सेडवा की घटना के विरोध और एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक सेवारत चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रवक्ता डॉ. विजय झाझड़िया ने बताया कि कार्य बहिष्कार को लेकर कलेक्टर, सीएमएचओ व पीएमओ को सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *