जिले के स्कूलों में आज एक साथ होगा सूर्य नमस्कार, प्राइमरी के बच्चे भी होंगे शामिल

पिलानी | पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ पांच हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपन उर्फ टकला अवैध हथियार से वर्ष 2023 में पिलानी में फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के एक मामले में वांछित 5000 रुपए का ईनामी अपराधी है। पिलानी थाना पुलिस व एजीटीएफ टीम ने पिलानी में चिड़ावा बाइपास के निकट कच्चे रास्ते पर कस्बे के ही वार्ड 6 निवासी आरोपी दीपन उर्फ टकला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। झुंझुनूं | सोमवार को सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस पर जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षक और आमजन एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित होगा। इस बार स्कूल स्टाफ, एसएमसी, एसडीएमसी के सदस्य, अभिभावक और आमजन भी इसमें शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भी सूर्य नमस्कार में शामिल किया जाएगा। छोटे बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार सूर्य नमस्कार के दो से तीन चरण ही कराए जाएंगे। अन्य सभी प्रतिभागी सूर्य नमस्कार के 10 चरण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *