झुंझुनूं | स्टार एकेडमी स्कूल में बंसत पंचमी पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की पूजा की। आचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में डैफोडिल हाउस द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। अध्यापिका ज्योति ने मां सरस्वती की स्तुति पेश की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एकेडमी एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, हरिशचंद्र कालोइया, कविता पूनिया, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़, संजय जांगिड़, यशस्वी शर्मा, अशोक कुमार सैनी, मुकेश कुमार, अशोक कुमार सैनी, मुनेश कुमार, जगदीश प्रसाद, विक्रम सिंह, पूनम तंवर, महेंद्र सिंह सिहाग आदि मौजूद थे।


