श्री रामचेरे बाबा मंदिर पर सम्मान समारोह आयोजित

दतिया| बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में रविवार को दक्ष प्रजापति समाज के श्री रामचेरे बाबा मंदिर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष पवन प्रजापति संगीतमय सुन्दरकांड व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम युवा अध्यक्ष पवन प्रजापति ने श्री राम दरबार और श्री रामचेरे बाबा का पूजन किया। इसके बाद दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कलाकार ओमप्रकाश कुशवाहा द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया। सुंदरकांड के पाठ के बाद बंसत पंचमी के शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। अंत में समाज के वरिष्ठजनों पार्वती बाई, रामकिशन प्रजापति, शालिकराम प्रजापति लमकना, मुन्नालाल प्रजापति बड़ौनी, लखन प्रजापति सिंगलपुरा को नवयुवक मंडल द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दक्ष प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र प्रजापति, सचिव तेजराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रजापति, परसराम दऊआ, सीताराम प्रजापति, नारायण मुखिया, सुरेश प्रजापति, कमलेश प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, अरबिंद बाबा, दुर्गा प्रजापति, पत्रकार रामू प्रजापति, संतोष प्रजापति, अरविंद प्रजापति, धीरज प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, अनिल पोरिया, उमेश प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *