कम मूल्यांकन कर संपत्ति को नीलाम करने का आरोप, बैंक अधिकारियों व खरीदारों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

अरगोड़ा थाना में अशोक नगर निवासी मनेंद्र कुमार सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों व खरीदारों पर साजिश व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी संपत्ति का बैंक के अधिकारियों ने साजिश के तहत कम मूल्यांकन किया और उसे नीलाम कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें मानसिक उत्पीड़न, मानहानि और वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्रवाई से उनका परिवार आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहा है। नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता की जांच करते हुए उसपर रोक लगाने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *