चुटिया थाना में एक फरवरी की रात 7.30 बजे जमकर हंगामा हुआ। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनका कॉलर पकड़ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी ने चर्च रोड स्थित दाल पट्टी निवासी कृष्णा कुमार गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। उनपर चैंबर में घुसकर उनका कॉलर पकड़ने, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उनके चैंबर में रखी पुलिस टोपी व फाइल फेंकने का आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार, चुटिया थाना में बिना अनुमति के कृष्ण कुमार गुप्ता सरकारी कक्ष में घुसे, सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसमें कृष्ण कुमार की पत्नी व बेटी ने भी सहयोग किया। थाना प्रभारी ने शोर मचाया, तो वहां अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। कृष्ण जब मामला काफी बढ़ने लगा, तब वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़ाया। कृष्णा कुमार की मोबाइल दुकानदार से हुई थी मारपीट थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की से पहले कृष्ण कुमार और एक मोबाइल दुकानदार में मारपीट का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध चुटिया थाना में केस दर्ज कराया है। दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने दर्ज केस में बताया है कि एक फरवरी की दोपहर 3.30 बजे वे अपने पीपी कंपाउंड स्थित एक मोबाइल स्टोर में थे। उसी समय एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम कृष्ण कुमार बताया। उसने कहा कि वह सरकारी पोर्टल जेम का सप्लायर है। उसे एक आईमैक चाहिए। राहुल कुमार ने पूछा कि किस कलर का, तो उसने कहा कि सिल्वर। उनके स्टोर में सिल्वर कलर नहीं था। इसी बात पर कृष्णा कुमार गुस्सा हो गए। कृष्ण कुमार ने दुकानदार पर पीटने का लगाया आरोप
कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि एक फरवरी को मोबाइल दुकान में वे कोटेशन के लिए गए थे। उसी दौरान दुकान के स्टाफ और मालिक ने मिलकर उन्हें नंगा कर पीटा। इस वजह से उनके पैर में जो रिप्लेसमेंट हुआ है, उसमें चोट आई।


