खेल रही बच्ची को गलत मंशे से कमरे में ले गया, गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को गलत करने की मंशा से उसे जबरन उठा कर अपने कमरे में ले जाने वाले आरोपी उपेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की उम्र 25 साल है। उसके विरुद्ध चुटिया थाना में एक फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उपेश कुमार घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को जबरन उठा कर अपने कमरे में ले गया था। दरवाजा बंद कर वह गलत करने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान बच्ची शोर मचाने लगी। बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए इधर उधर खोजने लगी तो पता चला कि उपेश कुमार उसे उठा कर अपने कमरे में ले गया है। जब बच्ची की मां उसके कमरे में पहुंची तो पाया कि उपेश वहां उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था। बच्ची रो रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *