वाटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस के लिए 11 तक कैंप, आज जेडी हाईस्ट्रीट मॉल में लगेगा

रांची नगर निगम क्षेत्र के लोगों को निगम से संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने की पहल शुरू की गई है। निगम प्रशासक संदीप सिंह के निर्देश पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 11 फरवरी तक विभिन्न वार्डों में कैंप लगेगा। कैंप में नए होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन लिए जाएंगे, होल्डिंग टैक्स का ऑन स्पॉट भुगतान किया जा सकता है। होल्डिंग के सेल्फ असेस्मेंट और म्यूटेशन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। नया ट्रेड लाइसेंस ले सकते हैं, लाइसेंस का रिन्युवल करा सकते हैं और वाटर यूजर चार्ज का भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा निगम से जुड़ी सेवाओं की जानकारी भी ली जा सकती है। इस दौरान मेन रोड सहित अन्य क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस की जांच भी की जाएगी। इधर, शुक्रवार को रोस्पा टॉवर में कैंप लगाया गया। इसमें ट्रेड लाइसेंस के लिए कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। रोस्पा टॉवर में स्थित दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। 8 दुकानदारों को पूर्व में लाइसेंस लेने के लिए कहा गया था, इसके बावजूद उन्होंने नहीं लिया। ऐसे दुकानदारों को नोटिस दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *