फार्म सलाहकार सेवा केंद्र ने गांव राय सिंह वाला और हरकिशनपुरा में जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इसमें डॉ. अशोक कुमार ने फसल में मैगनीज और जिंक की कमी के लक्षणों की पहचान करने और इलाज पर चर्चा की। उन्होंने पोटाशियम नाइट्रेट के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी और मिट्टी के सैंपल लेने, प्रभावशाली नदीननाशकों के इस्तेमाल के बारे में किसानों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने किसानों को सेहतमंद जीवन के लिए घरेलू बगीची में सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गर्मियों की सब्जियों के बीज की पीएयू की किटों का प्रचार किया।


