संध्या फेरी धूमधाम से निकाली

लुधियाना|9 फरवरी को होने वाली श्रीश्री गौर निताई रथयात्रा के उपलक्ष्य में शिवाजी नगर इलाके में भव्य संध्या फेरी निकाली गई। सिद्धार्थ जिंदल, विपन गुप्ता और संजीव के नेतृत्व में निकली इस फेरी का शुभारंभ पार्षद मंजू अग्रवाल ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। फेरी इलाके की विभिन्न गलियों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, आरती और स्टाल लगाकर स्वागत किया। इस्कॉन की विदेशी भजन मंडली ने पूरे रास्ते हरिनाम संकीर्तन किया, जिससे यात्रा ने भव्य शोभायात्रा का रूप ले लिया। इस्कॉन के चेयरमैन योगेश गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को 9 फरवरी की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, सोनू आजमानी, शिव बंसल, अमित गुप्ता, हरीश बंसल, दिनेश जैन, सौरभ गर्ग, अमित सिंगला, श्रवण गोयल, शिवम खन्ना, हर्षित गोयल, कुलजीत भाटिया आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *