लुधियाना|श्री दुर्गा सेवक संघ की ओर से संघ का 66वां स्थापना दिवस श्री दुर्गा माता मंदिर में धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम प्रधान बलवीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। श्री दुर्गा माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिमोहन, पंडित राम ने मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ किया। प्रधान बलबीर गुप्ता व सभी सदस्यों ने हवन में आहुतियां डाली। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संघ सदस्यों की ओर से मीठे पीले चावल और हलवे का भंडारा वितरित किया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, विमल महेंद्रू, ओमप्रकाश मलिक, केके अरोड़ा, डॉ राजकुमार, दीपक अरोड़ा, राज गंभीर, हरीश ढींगरा, संजय लूबा, संजीव बंटी, अविनाश सिक्का आदि मौजूद रहे।


