संभाग स्तरीय शतरंज में श्रेयांश को पहला स्थान मिला, सम्मानित हुए

चिरमिरी | संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-13 आयु वर्ग में चिरमिरी के डीएवी में कक्षा 8वीं के श्रेयांश मिश्रा ने प्रथम पहला स्थान प्राप्त किया। अच्छी एकाग्रता के साथ खेलते हुए लगातार पांच गेम में सफलता हासिल की। बता दे कि बीते अगस्त माह में अंबिकापुर में आयोजित हुई शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-15 बॉयज केटेगरी तीसरा स्थान प्राप्त किया था। श्रेयांश चिरमिरी के रीजनल हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. सुमित मिश्रा के बेटे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *