चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारी का बेटा नशे के साथ गिरफ्तार:ANTF ने 10.1 ग्राम आईस की बरामद, i20 कार में आया सप्लाई देने

चंडीगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे की सप्लाई करने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10.1 ग्राम आईस बरामद हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस अधिकारी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक चंदेल, निवासी बटलाना, जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई देने आया था। एएनटीएफ अब आरोपी के नशा नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशा कहां से लाता था और चंडीगढ़ में किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। i20 कार में सप्लाई देने आया था आरोपी पुलिस के मुताबिक अभिषेक चंडीगढ़ में i20 कार से नशा सप्लाई करने पहुंचा था। इसकी सूचना एएनटीएफ को पहले ही मिल गई थी। इसके बाद टीम को सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ दूरी तक पीछा कर कार को रोक लिया। पुलिस ने जब आरोपी को कार से बाहर निकालकर तलाशी ली, तो उसके पास से चरस बरामद हुई। वजन करने पर चरस का वजन 10.1 ग्राम आईस पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नहीं बताया माता पिता को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीटेक कर रखी है और वह ऑनलाइन काम करता है। हालांकि, उसके खर्च और शौक ज्यादा थे, जिसके चलते वह नशा बेचने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता असम में केंद्रीय सशस्त्र बल में वरिष्ठ पद पर तैनात हैं, जबकि उसकी माता नोएडा में उसी बल से जुड़े एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। मगर पुलिस ने आरोपी के माता पिता को गिरफ्तारी से जुडे़ होने की जानकारी नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *