बाबा मक्खन सिंह जी की बरसी पर धार्मिक दीवान

अमृतसर सिटी | संत बाबा मक्खन सिंह जी की दूसरी बरसी को समर्पित टकसाल शहीद भाई मनी सिंह कटड़ा करम सिंह सत्तों वाला बाजार अमृतसर में धार्मिक दीवान सजाए गए। इस मौके पर पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन किया। इस मौके टकसाल शहीद भाई मनी सिंह के मुख्य सेवादार संत बाबा अमनदीप सिंह ने कीर्तनी जत्थों को सिरोपाए भेंट कर सम्मानित किया। वहीं गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। इस मौके शाम सिंह, गुरदीप सिंह सलूजा, भाई तेजिंदर सिंह, गोबिंद सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, रणवीर सिंह, गुरचरण सिंह चन्ना चूड़े वाला और संगत ने हाजिरी भरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *