बैकुंठपुर | स्थानीय कॉर्डियल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर 3 फरवरी को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर चंदन त्रिपाठी है। स्कूल के संचालक सुरेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों नाट्य मंचन, गीत, संगीत समेत नृत्य की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे से होगा।


