लाडनूं में ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला:स्कूटी को सो मीटर तक घसीटता गया, तीन बेटियों के साथ मां थी स्कूटी पर 2 बेटियों की मौत, मां और एक बेटी गंभीर

लाडनूं क्षेत्र के गोरेडी गांव के पास एक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर शाम जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। ​हादसे में बिखरा परिवार ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडा बासनी निवासी और वर्तमान में लाडनूं के सैनिक स्कूल के पास रहने वाला यह परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा चलाता है । हादसे में स्कूटी सवार लाडा (12) और अंकिता (10) नाम की दो बेटियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी मां शारदा (47) और एक अन्य बेटी अक्षिता (14) गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। लाडनूं पार्षद इदरीश खान ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। ​पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा ​हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डिप्टी जितेंद्र सिंह और सीआई शंभुदयाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ​क्षेत्र में शोक की लहर ​इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे लाडनूं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में घायलों की मदद के लिए स्थानीय पार्षद इदरीश खान सहित कई लोग आगे आए। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार शारदा का पति गिरधारी (50) लम्बे समय से बीमार है और खुद शारदा ही मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रही है। शारदा के तीन बेटियां ही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *