बड़वानी में आधी रात को बारिश शुरू:पश्चिमी विक्षोभ के असर से आधे घंटे तक गिरा पानी

बड़वानी जिला मुख्यालय पर सोमवार रात अचानक मौसम बदल गया। रात 11:58 बजे बारिश शुरू हुई, जो लगभग आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम होती रही। यह बदलाव 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में संभावित मौसमी परिवर्तन का हिस्सा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) अब मध्य प्रदेश में भी असर दिखा रहा है। इसी के प्रभाव से यह बारिश हुई है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश के उत्तर, पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। दो दिन और बरस सकता है पानी मौसम विभाग के वैज्ञानिक रविन्द्र सिकरवार ने बताया कि इंदौर संभाग सहित उत्तर, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और गरज-चमक के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। नागरिकों को खुले इलाकों से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *