तेज रफ्तार बस ने फैक्ट्री कर्मचारी को कुचला, मौत:2 दिन पहचान नहीं हो सकी, अब बिहार से आए परिजन

भिवाड़ी के फूल बाग थाना क्षेत्र के नीलम चौक पर तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे एक कंपनी कर्मचारी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के दो दिन बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अब बिहार से परिजन आए हैं।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के मानपुर गांव निवासी गोविंद झा पुत्र जुगल किशोर झा भिवाड़ी की दरगाह ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते हैं। 23 जनवरी को ड्यूटी के बाद वह पैदल किराए के मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान नीलम चौक पर तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल गोविंद झा को उपचार के लिए भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें अलवर रैफर कर दिया गया। अलवर पहुंचने पर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पहले पहचान नहीं हो सकी थी। अब पहचान बिहार निवासी गोविंद झा के रूप में हुई। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *