विवाहिता ने कमरा बंद कर बेटी के सामने किया सुसाइड:पति गया था बाजार;5 साल पहले हुई थी शादी,पीहर पक्ष आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में एक 26 साल की विवाहित ने कमरा बंद कर दो साल की बेटी के सामने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खेड़ली कस्बे के बाईपास रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 19 की है। जानकारी के अनुसार सोमवार 26 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे 26 वर्षीय सपना पत्नी वीरपाल ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में केवल उसकी छोटी बेटी मौजूद थी। पति काम पर गया हुआ था मृतिका के पति वीरपाल ने बताया कि वह बाईपास रोड पर बिजली घर के पास एक खोखे में कबाड़े का काम करता है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह घर गया था, जहां से उसकी बड़ी बेटी निकिता उसके साथ दुकान पर चली गई। इसके बाद वीरपाल मार्केट की ओर चला गया। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह बच्ची को घर छोड़ने के लिए वापस आया, तो उसने पत्नी और छोटी बेटी नीतू को आवाज दी। अंदर से रोने की आवाज आ रही थी और कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो उसकी पत्नी सपना पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सूरजमल मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर खेड़ली उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। 2021 में हुई थी शादी, दो छोटी बेटियां वीरपाल ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2021 को सपना से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं— बड़ी बेटी निकिता (3 वर्ष) और छोटी बेटी नीतू (2 वर्ष)। परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था,
पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर लिया गया है। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पीहर पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट;रोहित सिंघल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *