वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही श्रीगंगानगर के मौसम में बदलाव हुआ है। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित आस-पास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार देर रात को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को भी न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग की और से आज जिले में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 28 जनवरी को कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं, 31 जनवरी को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना भी है।


