धौलपुर में पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 कार्रवाई की हैं। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में देशी शराब व बीयर जब्त की। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को भी पकड़ा गया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई दरियापुर गांव के पास की गई। पुलिस ने सौरव कुमार (23) पुत्र उमेशचंद, निवासी मनिगांव, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध शराब का जखीरा जब्त किया गया है। अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई पचगांव नहर के पास की गई। पुलिस ने भोलू कुमार (31) पुत्र सालिगराम, निवासी नगला भगत, धौलपुर को वारदात की फिराक में घूमते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध देसी पौना 12 बोर बरामद हुआ।


