पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले प्रिंसिपल को बताया देशद्रोही:यूथ कांग्रेस ने कॉलेज के गेट पर लटकाया पुतला, 7 दिन में मांगा इस्तीफा

अजमेर के जीसीए कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल द्वारा पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने के बयान पर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के बाहर कुछ देर के लिए रास्ते को जाम कर दिया। बाद में कॉलेज के मुख्य द्वार पर चढ़कर नारेबाजी की गई। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल का पुतला गेट के ऊपर टांग दिया और कुछ देर बाद प्रदर्शन करते हुए पुतले में आग लगा दी। गेट पर टंगे पुतले पर आग लगाने लेकर पुलिस से बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से करीब 7 दिन के अंदर इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। सबसे पहले देखें प्रदर्शन की कुछ PHOTO’S….. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल द्वारा दिए गए बयान को सबसे पहले प्रकाशित किया था। भास्कर डिजिटल की खबर को देखते हुए यूथ कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। मल्होत्रा ने कहा कि जीसीए कॉलेज के प्रिंसिपल को अपने पद की गरिमा नहीं पता है। वह एक बड़े कॉन्फ्रेंस में जाकर पाकिस्तान को बड़ा भाई बात कर बयान दे रहे हैं। आज प्रिंसिपल का यूथ कांग्रेस ने विरोध जताया है। कॉलेज में पढ़ रहे 12 हजार स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। क्योंकि उन्हीं के कॉलेज के प्रिंसिपल इस तरह के बयान बाजी दे रहे हैं। आज यूथ कांग्रेस ने प्रिंसिपल का गेट पर पुतला मुख्य द्वार पर फांसी पर लटका दिया। यूथ कांग्रेस की मांग है की प्रिंसिपल जल्द से जल्द 7 दिन के अंदर अपना इस्तीफा दे वरना एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। …………………… यह है पूरा मामला… ब्यावर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन की 31वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 23 और 24 जनवरी को हुई थी। 24 जनवरी को समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल थे। इस दौरान बेहरवाल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के राजनीतिक पटल पर और विश्व के पटल पर एक देश का नाम आया। वह देश पाकिस्तान था। 15 अगस्त 1947 सुबह दस-साढ़े दस बजे भारत का उदय हुआ। पाकिस्तान हमसे 12 घंटे बड़ा है, पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। जब आजादी मिली तो देश में तीन ही नेता थे- गांधी, जिन्ना और अंबेडकर। ध्यान रखना, यहां नेहरू का नाम नहीं था। ये तीन ही नेता लोकप्रिय थे। बेहरवाल ने यह भी कहा कि 2014 के बाद भारतीय राजनीति और भारत के समाज के बीच भारतीय ज्ञान परंपरा का कनेक्शन पहली बार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले, राजनीति भारत के समाज को तोड़ने का काम करती थी, जिससे समाज परेशान था और यह नहीं जानता था कि क्या करना है। …………… यह खबर भी पढ़ें……. अजमेर में कॉलेज प्रिंसिपल बोले- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई:आजादी मिली तो देश में 3 नेता थे- गांधी-जिन्ना और अंबेडकर; नेहरू का नाम नहीं था अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने कहा- 14 अगस्त 1947 को भारत के राजनीतिक पटल पर और विश्व के पटल पर एक देश का नाम आया। वह देश पाकिस्तान था। 15 अगस्त 1947 सुबह दस-साढ़े दस बजे भारत का उदय हुआ। पाकिस्तान हमसे 12 घंटे बड़ा है, पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। (पढ़ें पूरी खबर) पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले प्रिंसिपल ने बदले सुर:कहा-व्यंग्यात्मक रूप में कह दी थी, भारत सनातन राष्ट्र; अब नेहरू का अभूतपूर्व योगदान बताया पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने अपने सुर बदल लिए है। पाकिस्तान को बड़ा भाई कहने की बात व्यंग्यात्मक रूप में कहने व भारत को सनातन राष्ट्र बताया है। साथ ही नेहरू के योगदान को अभूतपूर्व बताया। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *