94.3 मायएफएम का मिशन 75 हुआ पूरा:1 लाख लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली, 75 घंटे बाद रिहा हुए RJ अनिमेष और आंचल

94.3 मायएफएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल शुरू की, जिसे “मिशन 75” का नाम दिया गया। इस मिशन के तहत, 94.3 मायएफएम ने रायपुरियंस को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया और हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई। इस पहल में सबसे खास बात यह थी कि इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए आरजे अनिमेष और आरजे आंचल ने 75 घंटों तक अस्थाई जेल में रहकर 1 लाख लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई! ये पूरा अभियान 30 जनवरी से 2 फरवरी तक तेलीबांधा तालाब के स्प्री वॉक में चला, जहां दोनों आरजे जेल के अंदर बंद रहे और हर आने-जाने वाले को हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे बताने के साथ-साथ शपथ दिलाते रहे। इसके बाद, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने दोनों आरजे को जेल से रिहा किया। इस खास मौके पर रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, जायसवाल निको के प्रेसिडेंट आलोक पांडे, ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट की सुनीता और एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर शुभम डांस अकेडमी के शुभम ने डांस परफॉर्म किया, एनआईटी के स्टूडेंट्स ने बैंड और मोब डांस से सबका ध्यान खींचा, और जुनैद-युगल ने गिटार के साथ “मां तुझे सलाम” गाकर माहौल को और भी शानदार बना दिया। मायएफएम का यह मिशन सिर्फ सड़क सुरक्षा का संदेश नहीं दे रहा। इसके अलावा, सोने का श्रेयान और आरोही की म्यूजिक परफॉर्मेंस ने भी लोगों का दिल जीत लिया। एनआईटी के स्टूडेंट्स ने बैंड परफॉर्मेंस और मोब डांस किया, जिससे वहां मौजूद लोग रुकने पर मजबूर हो गए। इसके साथ ही, जुनैद और युगल की जोड़ी ने गिटार के साथ “मां तुझे सलाम” गाया, और उपस्थित सभी लोग एक साथ गाने लगे। मिशन 75 को अपना समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़ी कलाकारों, डॉक्टर्स, स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स, विभिन्न संस्थानों, एनजीओ और सरकारी अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अस्थायी जेल में सुरक्षा का रिबन बांधकर मिशन को सपोर्ट किया। इस मौके पर संजय शर्मा (एआईजी ट्रैफिक, रायपुर) ने 94.3 मायएफएम के दोनों आरजे अनिमेष और आंचल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, यह मिशन यहां खत्म नहीं हो रहा, बल्कि अब यह हम सबका मिशन बन चुका है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनें और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाना न भूलें। अब 94.3 मायएफएम ने रायपुरियंस से अपील की है – “जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें, और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें!” सड़क सुरक्षा के साथ-साथ, अच्छे गाने सुनने का मजा मायएफएम के साथ लें और सुरक्षा के नियमों का पालन करें! मिशन 75 के तहत कई मनोरंजन गतिविधियां और ओपन माइक सेशन भी हुए, जिनमें भाग लेकर लोगों ने हेलमेट जीते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *