प्रतापगढ़ के राजपुरिया बॉर्डर पर नाकाबंदी:सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया अभियान, नियमों तोड़ने पर कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुनिया थाना पुलिस ने राजपुरिया बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और आमजन में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया-नाकाबंदी के दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के मौके पर चालान काटे गए। ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया
पुलिस ने केवल कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी। चालकों को बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जान बचाने का सबसे प्रभावी साधन भी है। शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें और सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। पुलिस ने यह भी कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। थानाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और सभी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *