रामगढ़ में 651 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा:श्री श्याम बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 7 फरवरी को, 6 दिन चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

रामगढ़ के श्री श्याम बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को दामोदर घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 651 महिलाएं शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने यजमान और श्रद्धालुओं से कलश पूजन करवाया। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा थाना चौक, झंडा चौक और चट्टी बाजार होते हुए नेहरू रोड तक पहुंची। श्री श्याम ध्वजा के साथ कलश यात्रा की अगवानी की गई और महिला श्रद्धालुओं के लिए पूरे मार्ग पर पुष्प बिछाए गए। सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का होगा पाठ मंदिर में कलश स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। 3 से 7 फरवरी तक रामगढ़ के फुटबॉल मैदान में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे से छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा, जिसमें धनबाद के पाठ वाचक मनोज सेन संगीतमय प्रस्तुति देंगे। 751 निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ और नित्य वाटिका की प्रस्तुति होगी, जिसमें कोलकाता के रोहित शर्मा संगीतमय ज्योत पाठ करेंगे। 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से 751 निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में 7 फरवरी को सुबह 11:20 से दोपहर 12:40 बजे के शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे ज्योत दर्शन और सवामणि भोग लगाया जाएगा। उसी दिन छावनी फुटबॉल मैदान में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *