लुधियाना में फिरोजपुर रोड किया जाम:चोरी का खुलासा ना होने से लोगों में नाराजगी, मंदिर से चुराए 40 किलो चांदी के जेवर

पंजाब के लुधियाना के शीतला माता मंदिर से 28 दिन पहले भगवान की मूर्तियों के 40 किलो चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने से नाराज मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने फिरोजपुर रोड पर प्रदर्शन किया और धरना लगा दिया। काफी देर सड़क जाम रखी गई। बता दें कि, 28 दिन पहले चोरों ने शीतला माता मंदिर से प्रतिमाओं के चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। वहीं, पुलिस को चोरों की आखरी लोकेशन चंडीगढ़ रोड पर नजर आई थी। उसके बाद से पुलिस को बदमाश कही नजर नहीं आए। पुलिस बहाने बना रही : अशोक सच्चर जानकारी देते हुए प्रधान अशोक सच्चर ने कहा कि मां शीतला मंदिर में जो चोरी हुई है उसी रोष में आज सभी लोग इक्ट्ठा हुए हैं। रोजाना पुलिस कर्मचारी सिर्फ बहाने बनाकर इस केस से अपना पल्ला छुड़वाना चाहते है। पुलिस इस केस में फेल साबित हो रही है। आज परेशान होकर ही लोगों ने सड़क पर धरना दिया है। जबकि तक भगवान शंकर की मूर्ति और माता शीतला माता की जो बेअदबी का बदला नहीं लिया जाता तब तक रोष जारी रहेगा। रोजाना पुलिस को पूरे एक महीने के समय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का दिया हुआ था लेकिन पुलिस इस केस को हलके में ले रही है। जब तक पुलिस कमिश्नर खुद लोगों के बीच आकर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन नहीं देते तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उधर, धरनाकारियों से बातचीत करने के लिए एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर व अन्य पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल सर्किट हाउस में धरनाकारियों से पुलिस अधिकारी बातचीत कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *