जर्जर पोल को नहीं बदला तो हो सकता है हादसा

बालोद| शहर के वार्ड 20 में लगा सीमेंट का बिजली पोल जर्जर हो चुका है। जिसके चलते कभी भी बड़ी अनहोनी की आशंका है। पोल को बदलने के लिए आसपास के लोग कई बार पार्षद से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक पोल बदला नहीं गया। बालोद-राजनांदगांव मुख्य मार्ग से लगे गौरा चौरा के पास कई साल पहले बिजली का पोल लगा है। जिससे पूरे वार्डवासियों के घरों में बिजली पहुंचती है। ताराचंद साहू ने बताया कि पोल जर्जर होने की जानकारी वार्ड पार्षद को दे चुके हैं लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। राजकुमार यादव ने बताया कि पोल के आसपास मोहल्ले के बच्चे खोलते रहते हैं। पोल का निचला हिस्सा क्रैक हो गया है, जिसके चलते सड़क की ओर झुक गया है। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता एसके बंड ने कहा कि विभाग से टीम भेजकर सुधार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *