कपूरथला की जेल में कैदियों से मिले 7 फोन:सिम और बैटरियां बरामद, पांचों हवालातियों के खिलाफ केस

पंजाब के कपूरथला केंद्रीय जेल में सीआरपीएफ और जेल कर्मचारियों द्वारा चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जेल प्रशासन को अलग-अलग बैरकों में बंद 5 हवालातियों के पास से 7 फोन, कई सिम कार्ड और बैटरियां मिली हैं। जेल अधीक्षक के सामने ली तलाशी सहायक जेल अधीक्षक बलविंदर सिंह के नेतृत्व में की तलाशी में अमृतसर के बलविंदर सिंह उर्फ बाऊ से सबसे ज्यादा 3 फोन और 2 सिम बरामद किए। जालंधर के मुकेश उर्फ रॉकी, मुहम्मद रफी, अनूप शर्मा और गुरप्रीत सिंह गोपी से एक-एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए। अंदर कैसे पहुंचा प्रतिबंधित सामान जेल प्रशासन ने सभी प्रतिबंधित सामान को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांचों हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *