गणतंत्र दिवस पर महादेव कॉलोनी में स्व. महादेव लकड़ा की प्रतिमा का अनावरण

भास्कर न्यूज| चाईबासा देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर महादेव कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद, समाजसेवी एवं कुष्ठ रोगी, गरीब, दिव्यांग और वृद्धजनों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले स्व. महादेव लकड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड वैश्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह समाज सेवी सुनील प्रसाद साव के कर कमलों से संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में संचू तिर्की (अध्यक्ष, आदिवासी उरांव समाज संघ), अनिल लकड़ा (सचिव), सहदेव कि किस्पोट्टा (मुख्य सलाहकार) के साथ-साथ अनंत लाल विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, राजशेखर सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया गया कि स्वर्गीय महादेव लकड़ा का जन्म 8 अगस्त 1991 को हुआ था तथा उनकी पुण्यतिथि 27 नवंबर 2016 है। प्रतिमा अनावरण के इस कार्यक्रम में स्व. लकड़ा का पूरा परिवार उपस्थित रहा। उनकी धर्मपत्नी चन्द्रो लकड़ा, बड़े सुपुत्र उपदेश लकड़ा तथा द्वितीय सुपुत्र देश प्रेमी लकड़ा अपनी धर्मपत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *