शशि की शानदार बल्लेबाजी झारखंड ने गोवा को हराया

चाईबासा| कप्तान शशि माथुर की शानदार बल्लेबाजी (99 रन) एवं शिखा कुमारी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत झारखंड की सीनियर महिला टीम ने गोवा की सीनियर महिला टीम को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जा रहे तीन एकदिवसीय अभ्यास मैच की श्रृखंला के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम 44.1 ओवर में 163 रन बनाकर आल आउट हो गई। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखण्ड की टीम ने कप्तान शशि माथुर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 23.1 ओवर में मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शशि ने मात्र 73 गेंदों पर पंद्रह चौके एवं तीन छक्के की मदद से 99 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और मात्र एक रन से शतक बनाने से चूक गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *