दुर्गा मंदिर में संकीर्तन से समारोह की शुरुआत, मां के गुणगान से आध्यात्मिक बना माहौल, लगाए जयकारे

भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में 11वां मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और कई गणमान्य व्यक्तियों ने महामाई के दरबार में हाजिरी लगाई। समारोह की शुरुआत भजन संकीर्तन से हुई, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका और आश्रम की को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर एवं उनकी टीम ने महामाई का गुणगान कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजेश विज और विजय मित्तल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और माता का आशीर्वाद लिया। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि दविंदर अग्रवाल और वरिंदर अग्रवाल परिवार की तरफ से मंदिर का निर्माण करवाया गया था, जो हर साल इस दिन को आश्रम के आश्रितों के साथ त्योहार की तरह मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बीएम वॉटर मीटर वाले कुशल शर्मा ने आश्रम के जन-स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। संकीर्तन के बाद आश्रम के वृद्ध आश्रितों और सभी श्रद्धालुओं ने माता का लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, एमएल ऐरी, पार्षद गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ और दविंदर अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *