भास्कर न्यूज | डौंडी अंचल में गणतंत्र दिवस पर शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं पंचायत भवनों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। स्कूलों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जनपद पंचायत डौंडी में अध्यक्ष मुकेश कौडों ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई तथा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, सदस्य पुनीत राम सेन, शिवगिरी चुरेन्द्र, रत्ना हिरवानी, शिवप्रसाद बारला, कुलदीप साहू, तुलेश्वर हिचमी, साधना सोरी, आशा आर्य, इश्वरी देशलहरे, प्रीति उपस्थित रहे। नगर पंचायत डौंडी में अध्यक्ष मोहंतिन चौरका द्वारा सुबह नगर पंचायत कार्यालय में तथा 9 बजे खेल मैदान में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद खेल मैदान में नगर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विवेकानंद हाई स्कूल डोंडी के हाई स्कूल स्तर पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर एवं संविधान पर आधारित प्रस्तुति, वहीं मिडिल स्कूल स्तर पर बारहमासी छत्तीसगढ़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। डौंडी के आसपास के गांवों में भी स्कूलों एवं पंचायत भवनों में ध्वजारोहण किया।


