भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर मोना टुवानी के जिला बालोद प्रवास के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कार और बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। रैली में शहर मंडल बालोद और जुंगेरा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली की शुरुआत गंगा मैया मंदिर बालोद से हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारों के साथ अटल परिसर में पहुँची। यहाँ माल्यार्पण कर रैली का समापन भाजपा कार्यालय जुंगेरा में हुआ। डॉक्टर टुवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में श्वेता राजपूत, प्रतिमा यादव, विशाखा साहू, सारिका मेहर, सरोज गंगबेर, सोना साहू, संगीता रजक, नन्द पसीने, ऊषा साहू, सौरभ जैन, रजत जैन, अभिन्न यादव, कमल बजाज, राहुल साहू, आशु कौशिक, झलमला की सरपंच चुम्मन ठाकुर मौजूद थे।


