चिरमिरी | गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरभोका स्थित केबी पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और शहादत को समर्पित एक अनूठी मानव शृंखला बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कॉलेज परिसर में बनाई गई इस विशाल मानव शृंखला के माध्यम से अमर शहीद भगत सिंह की फांसी के दृश्य को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित किया गया। मानव शृंखला में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और एकजुटता के साथ भाग लिया। पूरी संरचना इतनी सटीक और प्रभावशाली थी कि ऊपर से देखने पर यह एक जीवंत चित्र के रूप में नजर आई।


