बैकुंठपुर | 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बैकुंठपुर में समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन करते हुए संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने व सामाजिक न्याय और समानता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। भारत का संविधान ही देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। समारोह में पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी सहित लोग उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।


