बाड़मेर | महाबार पीथल स्थित खींवज माता मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव का पोस्टर विमोचन बुधवार को महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में किया गया। इसके साथ ही आयोजन के प्रचार-प्रसार की विधिवत शुरुआत की गई। आयोजन से जुड़े हाकमसिंह महाबार ने बताया कि 31 जनवरी को कुलदेवी खींवज माता के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी को प्रातः महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर नवलसिंह महाबार, सुरेश जैन, सवाईसिंह महाबार, बांकसिंह महाबार, मदनसिंह धांधल, उपसरपंच देवीसिंह, मलसिंह सोलंकी, शिवनारायण गौड़, नरपतसिंह सोलंकी एवं रावतसिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।


