सलामतपुर | स्टेट हाइवे-18 पर कुल्हाड़िया मोड़ के पास मंगलवार शाम 4 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। विदिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने भोपाल से लौट रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक तखत सिंह राजपूत (गंजबासौदा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता प्रेम सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चूर-चूर हो गई। सलामतपुर पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सांची अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें विदिशा रेफर किया गया। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


