रात में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

रायसेन | जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15, सतलापुर में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10 बजे जाम सिंह कनास के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं को सभा की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा के माध्यम से लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मौके पर मौजूद युवक अनिल सोलंकी ने दावा किया कि उसे एक लाख रुपए देने का लालच देकर सभा में बुलाया गया था। इसके अलावा, बीमारी ठीक होने, टूटी हड्डी जुड़ने और संतान प्राप्ति जैसे वादे किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। धार्मिक किताबें जब्त: विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौके से कुछ धार्मिक किताबें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। मामले की पुष्टि विहिप के भोजपुर जिला मंत्री सुरेंद्र कीर ने की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही सतलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सभा में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले जाम सिंह कनास को भी पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *