रायसेन|आदर्श कन्या स्कूल ग्राउंड पर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और कार्यों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। उत्कृष्ट विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने ‘अमर रहे गणतंत्र हमारा, यह संकल्प हमारा है’ थीम पर प्रस्तुति दी। इसमें संविधान और मतदान के महत्व को दर्शाया गया। इसे प्रथम पुरस्कार मिला। राधाकृष्णन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्तुति दी। इसमें देश की सुरक्षा, साहस का संदेश दिया गया।


