भास्कर संवाददाता| सलामतपुर सांची जनपद की सरार ग्राम पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष एक प्रेरणादायी और अलग अंदाज़ में मनाया गया। ग्राम पंचायत सरपंच नरेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 के बीच जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरपंच नरेश चौधरी द्वारा इन माताओं को शील्ड, मिठाई एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की तीन महिलाओं- निकिता विश्वकर्मा, सावित्री अहिरवार एवं राजकुमारी अहिरवार को सम्मानित किया गया।


