जनसुनवाई:एक करोड़ की ठगी, 10 से ज्यादा आवेदन, फिर भी सुनवाई नहीं हुई

मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन पहुंचे। रानी कमलापति स्टेशन के पास के रहने वाले संतोष पाल ने बताया कि वो फार्मा कंपनी में कर्मचारी हैं। 6 लोगों के गिरोह ने षडयंत्रपूर्वक उनकी एलआईसी पॉलिसी और बैंक खातों समेत जमीन के दस्तावेज चोरी कर एक करोड़ रुपए की ठगी की है। उन्होंने नंदराम प्रसाद, पप्पूलाल, प्रियालाल, सुरजलाल, प्रियंका और माईजान पर ठगी के आरोप लगाए। संतोष ने बताया कि पिछले 10 महीनों से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा स्कूल, सड़क चौड़ीकरण और घरेलू मामले भी जनसुनवाई में पहुंचे। सड़क चौड़ीकरण का 208 दुकानदारों ने किया विरोध रत्नागिरी तिराहे से विदिशा रोड के चौड़ीकरण के विरोध में दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया। उनका कहना है कि 6 जनवरी को एडीएम की ओर से नोटिस मिला कि सभी 208 दुकानदारों को हटाया जाना है। दुकानदारों का कहना है कि वो पिछले 30 साल से अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कहीं और विस्थापित करने की बजाय, वहीं पीछे शासकीय भूमि पर बनी खाली पड़ी फैक्ट्री की जगह पर भेज दिया जाए। आवेदन देने के लिए कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे।
पैसे जमा, फिर भी स्कूल बस बच्चे को नहीं ले जा रही
हिनोतिया आलम की रंजना पाटीदार ने बताया कि उनका बेटा द बेबी लोन स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। 6 जनवरी को उसकी स्कूल बस उसे लेकर नहीं गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसे जमा कर रखे हैं, फिर भी बस बच्चे को नहीं ले जा रही। पत्नी ने कहा- पति को नशामुक्ति केंद्र भेजा जाए
प्रताप नगर की राधा यादव ने बताया कि उनके पति रघुवीर सिंह यादव नशा कर घर में तोड़फोड़ करते हैं। सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। राधा ने आवेदन देते हुए कहा कि उनके पति को किसी भी नशामुक्ति केंद्र या अस्पताल भेजा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *