ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी

भास्कर न्यूज | सेवरा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा सोनी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके साथ ही परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इसके बाद उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसमें भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और एकता की झलक देखने को मिली। यह परेड पीटी शिक्षक इंद्रजीत तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह नृत्य, गीत और भाषणों के माध्यम से संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश दिया। पीटी शिक्षक ने युवाओं की भूमिका, अनुशासन और स्वास्थ्य पर उद्बोधन दिया। समारोह का संचालन शिल्पी गुप्ता और रितु ने किया। अंत में उप-प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *