राज्यस्तरीय समारोह में योगेश और जोन स्तर अभिषेक सम्मानित

अलवर| गणतंत्र दिवस पर आयोजित चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समारोह में सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर योगेश शर्मा को निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, डॉ. सुशील कुमार परमार और निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने सम्मानित किया। इसके अलावा जोन स्तर के समारोह में लैब टेक्नीशियन अभिषेक मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खैरथल-तिजारा जिले के सीएचसी कोटकासिम में कार्यरत मिश्रा को संयुक्त निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग जयपुर डॉ. यदुराज सिंह नाथावत ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। योगेश शर्मा को सम्मानित करते निदेशक जनस्वास्थ्य व अन्य लोग। अभिषेक मिश्रा को सम्मानित करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *