ब्यावर| लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी की और से निशुल्क दन्त रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन आज बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गावास में किया जाएगा। बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित शिविर में स्कूली विद्यार्थियों के दन्त रोग की जांच की जाएगी व परामर्श दिया जाएगा। शिविर के दौरान दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित नाहर द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी के अध्यक्ष एमजेएफ नरेन्द्र सिंह मेड़तवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नन्द लाल भंडारी एवं सचिव अक्षय जैन एवं समस्त क्लब के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल पर ही अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।


