लुधियाना| नवीन नगर हैबोवाल कलां स्थित राम दरबार मंदिर में हसरत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भव्य श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। सेविका सविता शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बाबा श्याम का गुणगान सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. मोहित त्रिपाठी और पं. शिवम भारद्वाज द्वारा बाबा के विधिवत पूजन से हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध गायक लालका लिखारी और श्याम दीवानी मोनिका ने हारे का सहारा है ये बाबा श्याम हमारा है जैसे भजनों से ऐसा समां बांधा। मंच का कुशल संचालन सुरिंदर बावा ने किया। धार्मिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मदन लाल बग्गा, पार्षद गुरवीर गोलू और पार्षद रोहित सिक्का पहुंचे। इनके अलावा राशि अग्रवाल, शीनू चुग, मनीषा कपूर, बिंदिया मदान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। हसरत टीम की ओर से सविता शर्मा, संचित मल्होत्रा, अमन डंग, हैप्पी कालड़ा, वरुण सूद और दिनेश पाहवा ने आए हुए मेहमानों को सिरोपा व माला भेंट कर सम्मानित किया।


