सरकार व उद्योग मिलकर काम करें तो सूबे को प्रदूषणमुक्त कर सकते : अरोड़ा

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से ‘शेपिंग अ ग्रीनर टुमारो’ विषय पर एक विशेष पर्यावरण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना रहा। इसमें शहर के प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों, बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उद्योग, बिजली, स्थानीय निकाय और निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। सरकार और उद्योग यदि मिलकर काम करें तो पंजाब को प्रदूषण-मुक्त और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं और उनके व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की। पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने कहा कि बोर्ड उद्योगों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के साथ नियमों के पालन में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने स्वच्छ उत्पादन तकनीक, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों के कुशल उपयोग पर विशेष जोर दिया। संवाद के दौरान वायु व जल प्रदूषण नियंत्रण, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा दक्षता और हरित तकनीक जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रदूषण घटाने, जल संरक्षण और ऊर्जा-दक्ष उपाय अपनाने पर सहमति जताई। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे संवाद औद्योगिक शहरों में हरित औद्योगिक प्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *