नर्मदा जयंती कल, डिंडौरी में यातायात व्यवस्था बदली:कॉलेज तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक वाहनों की एंट्री बैन, सिर्फ पैदल जा सकेंगे

डिंडौरी में नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार शाम से नर्मदा मैया के मंदिर और घाटों की सजावट का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर समिति के सदस्य सजावट में जुटे हैं और घाटों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ आज बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन, भंडारे के लिए निर्धारित स्थान, नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध और आतिशबाजी की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए गए। नर्मदा जंयती को लेकर बदली यातायात व्यवस्था यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके ने बताया कि 4 फरवरी को सुबह 5 बजे से विशेष यातायात व्यवस्था लागू होगी। कॉलेज तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहा तक और साकेत नगर से अवंती बाई चौक तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर के अंदर केवल पैदल यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। जबलपुर रोड से आने वालों के लिए चंद्र विजय कॉलेज मैदान, मुड़की से आने वालों के लिए कोणार्क गार्डन, मंडला बायपास से आने वालों के लिए कस्तूरबा कन्या शाला मैदान, और अमरकंटक से आने वालों के लिए खनूजा कॉलोनी और कलेक्ट्रेट खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *