इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी वेदांत सोलंकी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह बार-बार धोखा मिलने की बात कह रहा है। जबकि विधि उससे बात ही नहीं करना चाहती थी। इसी सनक के चलते उसने विधि पर हमला करने की योजना बनाई। उसका इरादा था कि अगर विधि और उसके माता-पिता उसकी बात नहीं मानेंगे तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। एरोड्रम क्षेत्र के सुखदेव नगर में सोमवार रात जब वेदांत सोलंकी विधि के घर पहुंचा, तो वह उसके माता-पिता से बात करने लगा। काफी देर तक वह अंदर ही रुका रहा और विधि पर अपनी बात मनवाने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद अचानक गुस्से में उसने विधि पर चाइनीज चाकू से हमला कर दिया। विधि को बचाने के लिए उसका भाई विधान बीच में आ गया। इसके बाद विधि बालकनी की ओर भागी और गेट बंद कर लिया। तब वेदांत अंदर ही रह गया। इस दौरान विधि ने मदद के लिए शोर मचाया। लोगों ने स्थिति देखी तो पुलिस को सूचना दी। करीब 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि विधि का भाई विधान घायल है, वहीं मां अनीता को भी चोटें आई हैं। गुस्से में वेदांत ने खुद को भी घायल कर लिया। पढ़ाई के दौरान बढ़ी थी पहचान
जानकारी के मुताबिक, विधि जब पढ़ाई के लिए कोचिंग जाती थी, तब वहां वेदांत काम करता था। इसी दौरान उसकी विधि से पहचान हुई। सामान्य बातचीत के बाद वेदांत उसे लेकर गंभीर हो गया और लगातार उसका पीछा करने लगा। जब यह बात विधि के माता-पिता को पता चली तो उन्होंने वेदांत को पीछा छोड़ने के लिए कहा। इस पर वेदांत ने उन्हें धमकाया और भाई विधान को जान से मारने की बात भी कही। इसके चलते विधि ने घर से निकलना कम कर दिया। थाने में दिया था लिखित माफीनामा
इस हत्याकांड से तीन-चार दिन पहले वेदांत ने विधि को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया था। परिवार से जुड़े एक सदस्य ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। मामला थाने तक पहुंचा, जहां विधि के परिवार ने वेदांत और उसके चाचा-चाची के माफी मांगने पर उसे लिखित माफीनामा देने के बाद छोड़ दिया। परिवार को लगा था कि वेदांत अब परेशान नहीं करेगा, लेकिन सोमवार रात वह हथियार लेकर अचानक घर पहुंच गया। समाजजनों ने की फांसी की मांग
इधर, वेदांत और विधि के प्रेम प्रसंग की चर्चाओं को समाज के वरिष्ठजनों ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वेदांत ही उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह आते-जाते उसका पीछा करता था और मोबाइल पर भी परेशान करता था। समाजजनों ने ऐसे अपराधी को फांसी जैसी सख्त सजा देने की मांग की है। यह खबर भी पढ़ें…
इंदौर में घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गईं। आरोपी ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


