श्रीगंगानगर| भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विश्वकर्मा मार्बल राज मिस्त्री मजदूर संघ की बैठक जवाहरनगर स्थित इंदिरा वाटिका में आयोजित की गई। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि बैठक में श्रमिक हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह ग्रेवाल, कार्यकारी अध्यक्ष जीपी सिंह, संरक्षक श्रवण सिंह उपस्थित थे।


